बॉलीवुड

Sonakshi-Zaheer Wedding: काजोल का भांगड़ा, अनिल कपूर का झक्कास डांस, सोनाक्षी-जहीर के साथ डांस फ्लोर पर इन सितारों ने लगाई आग

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Inside Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात जन्मों के लिए बंध गईं। ऐसे में कल मुंबई में हुए रीसेप्शन पार्टी की इन्साइड वीडियो सामने आई हैं जिसमें अनिल कपूर से लेकर काजोल भी दुल्हा-दुल्हन संग नाच रहे है।

Image

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Inside Video

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Inside Video: बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कल सात जन्मों के रिश्ते में बंध गए हैं। कल 23 जून को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर परिवार के आगे एक दूजे को अपने नाम किया, जिसके लिए तमाम सेलेब्स और फैंस इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। मुंबई में बीती रात कपल ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए रीसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने एंट्री ली। अब सोशल मीडिया पर इस पार्टी की इन्साइड वीडियोज सामने आई हैं जिसमें सेलेब्स जहीर और सोनाक्षी की शादी में नाच कर रौनक लगा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी में एक्ट्रेस के करीबी फ्रेंड यो-यो हनी सिंह भी पहुंचे थे जिसमें उन्होंने पार्टी में अपने गानों से सभी को पैर थिरकाने पर मजबूर किया। हनी सिंग के गाने अंग्रेजी बीट पर सोनाक्षी सिन्हा मस्तमौला होकर डांस करती हुई नजर आईं। वहीं दूसरी वीडियो में अनिल कपूर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर संग 'माय नेम इस लखन' पर डांस करते हुए नजर आए। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी इस जश्न में शामिल हुई और सोनाक्षी-जहीर संग गानों पर खूब थिरकीं। रीसेप्शन पार्टी की इन्साइड वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

सोनाक्षी और जहीर ने अपने रीसेप्शन पार्टी मुंबई के रेस्टोरेंट बैस्टियन- एट दी टॉप पर रखी थी। अंदर से वेन्यू को काफी क्लाससिक तरीके से सजाय गया था जिसमें बेहद ही खूबसूरत फूल इस्तेमाल किए गए थे। इसी के साथ सात सालों के लंबे रिश्ते के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी जन्मों-जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article