बॉलीवुड

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding : 'मल्लिकाजान' ने सोनाक्षी पर लुटाया प्यार, शादी पर भेजा स्पेशल गिफ्ट

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हो रहे हैं। कपल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए फैंस से लेकर दोस्त तक ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी के लिए स्पेशल गिफ्ट भेजा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। शादी की तैयारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मनीषा कोइराला उर्फ मल्लिकाजान ने सोनाक्षी से खास दिन को स्पेशल बना दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस के लिए खास गिफ्ट भेजा है। इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पैपराजी अकाउंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स गिफ्ट के साथ फूलों का गुलदस्ता लिए हुए नजर आ रहा है।

सोनाक्षी के लिए मल्लिकाजान ने भेजा स्पेशल गिफ्ट

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं इन गिफ्ट पैकेट के अंदर क्या हो सकता है। इससे पहले एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट का वीडियो सामने आया था। वीडियो में अलग-अलग कलर के वेडिंग आउटफिट्स नजर आ रहे हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस के घर रामायण में पूजा रखी गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वेडिंग रिस्पेशन में शामिल हुए ये सितारे

एक्ट्रेस की प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस एक्ट्रेस को दुल्हन के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस जहीर संग रजिस्टरार मैरिज करेंगी। एक्ट्रेस के ससुर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि सोनाक्षी शादी के बाद इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी। पहले खबर आ रही थी कि सोनाक्षी की शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं है। हालांकि इन खबरों को शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में अफवाह बताया था। एक्ट्रेस के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान, अक्षय कुमार, हनी सिंह, मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली, सुभाई घई समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article