बॉलीवुड

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: एक-दूसरे के हुए सोनाक्षी- जहीर, कोर्ट मैरिज की पहली फोटो आईं सामने

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में रजिस्टर्ड मैरिज की। ऑफ व्हाइट ड्रेस में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image

Sonakshi Zaheer (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की। इस शादी समारोह में दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी में कपल के करीबी दोस्तों नें भी शिरकत की। इस लिस्ट में अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, साकिब सलिम, आयुष शर्मा नजर आए। शादी की पहली फोटो सामने आ गई है। सोनाक्षी और जहीर ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आए। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में जहीर सोनाक्षी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करते दिख रही है। तीसरे फोटो में सोनाक्षी और जहीर साथ में क्यूट पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि आज की के दिन 7 साल पहले हम एक-दूसरे से मिले थे और हमने एक-दूसरे को प्यार भरे अंदाज से देखा था। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। एक्ट्रेस की शादी की खूबसूरत तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

सोनाक्षी ने शेयर की शादी की पहली फोटो

मेहमानों के लिए तैयार हैं वेडिंग रिस्पेशन वेन्यू

शादी के बाद कपल ने बैस्टिन में ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन का आयोजन किया है। वेडिंग पार्टी के वेन्यू से रेड कार्पेट एरिया की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। कपल के ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन में 1000 लोगों को न्योता मिला है। सोनाक्षी और जहीर की शादी में उनके भाई भी शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी के भाइयों ने इस शादी से दूरी बना रखी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article