बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों दिवाली पार्टी का क्रेज छाया हुआ है। सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लाइफस्टाइल ऐशिया ने बॉलीवुड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha),अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, जहीर इकबाल, नुसरत भरूचा, सिद्धांत चतुर्वेदी, सनी लियोनी, शरवरी वाघ, अंशुला कपूर, अलाया एफ, अभय वर्मा, जैस्मिन भसीन, रोहित शरफ समेत तमाम सितारों ने शिरकत की। पार्टी में अदिति और सोनाक्षी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- सीमा सजेदह ने की सलमान की तारीफ, बोलीं- मलाइका के पिता के मौत के बाद चट्टान की तरह साथ खड़ा दिखा खान परिवार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तभी सोनाक्षी और जहीर दोनों दौड़ते हुए उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। इसके बाद चारों सितारे साथ में कैमरा में पोज देते नजर आए।
अदिति-सोनाक्षी के बीच दिखीं जबरदस्त बॉन्डिंग
इवेंट के लिए सोनाक्षी ने रेड कलर का आउटफिट पहना था। वहीं, जहीर इकबाल ब्लैक कलर के कुर्ते-पयजामे में नजर आए। अदिति ने इवेंट के लिए ग्रीन और गोल्डन कलर का सूट पहना था। एक्ट्रेस के पति सिद्धार्थ व्हाइट कलर के कुर्ते और धोती में नजर आए। सभी ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस साल सितंबर महीने में अदिति और सिद्धार्थ ने परिवार वालों और दोस्तों के बीच शादी की थी। दोनों को महा समुद्रम के सेट पर प्यार हुआ था। एक्ट्रेस ने इस साल अपनी सगाई की अनांउसमेंट की थी। वहीं, सोनाक्षी और जहीर ने इसी साल 23 जून को शादी की थी।
