बॉलीवुड

अकेली नहीं अपने सास-ससुर के साथ रहती है सोनाक्षी सिन्हा, भारती सिंह के सामने खोले ससुराल वालों के राज

Sonakshi Sinha Lives with In-Laws: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर अक्सर बातें होती रहती है। जब सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से शादी की तो दोनों के धर्म पर सवाल भी उठाए गए थे। हालांकि एक्ट्रेस अपने परिवार में बेहद खुश हैं, अब उन्होंने खुलकर परिवार के बारे में बात की।

Image

Image Source: Instagram

Sonakshi Sinha Lives with In-Laws: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी फिल्म जटाधारा को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा, भारती सिंह( Bharti Singh) के पॉडकास्ट चैनल पर नजर आई। जहां पर उन्होंने अपनी करियर से लेकर परिवार तक के बारे में खुलकर बात की। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह अपने अपने ससुराल वालों के साथ आराम से रहती है।

भारती सिंह ( Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत में, सोनाक्षी ने अपने ससुराल वालों के साथ अपने रिश्ते और उनके बीच के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इस बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया कि वह और ज़हीर न सिर्फ़ अपने माता-पिता के साथ रहते हैं, बल्कि साथ में छुट्टियां भी मनाते हैं। सोनाक्षी ने बताया, "हां, हम साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वे सभी बहुत शांत स्वभाव के हैं और साथ में खूब मस्ती करते हैं। हमारा परिवार बहुत ही घुल-मिल गया है।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि जहीर ने उनसे पूछा था कि क्या वह अपने ससुराल वालों से 'अलग' रहना चाहती हैं। हालाँकि, उन्होंने इस विचार को साफ-साफ बना कर दिया था। उन्होंने कहा, "शादी से पहले ज़हीर ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं अपने ससुराल वालों से अलग रहना चाहती हूँ, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैंने उनसे कहा, 'मैं उनके साथ रहूँगी; अगर तुम जाना चाहते हो, तो जाओ।'

सोनाक्षी सिन्हा को नहीं आता खाना बनाना

सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) ने बताया कि उसे खाना बनाना नहीं आता है। यही नहीं उनकी सास को भी खाना बनाना नहीं आता है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं बिल्कुल भी खाना नहीं बनाती। मेरी माँ बहुत अच्छा खाना बनाती हैं, और उनकी बस एक ही शिकायत है कि उनकी बेटी को खाना बनाना नहीं आता। मेरी सास को भी खाना बनाना नहीं आता, और वो कहती हैं कि तुम्हारी शादी सही घर में हुई है। उन्होंने कहा, चिंता मत करो, तू सही घर पे आई है। मुझे खाने का शौक है, लेकिन खाना बनाने का नहीं।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article