बॉलीवुड

Salman Khan की जान बचाकर रहेगी एक्स गर्लफ्रेंड Somi Ali, कहा- बोल्ड लड़कियां इतिहास.....

Somi Ali Post Priyanka Chopra Story: लॉरेंस-सलमान विवाद पर ये टिप्पणी करने के बाद अब सोमी ने प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो इंटरव्यू शेयर किया है जो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। उहोने कहा कि मुझे कोई पब्लिसिटी नहीं चाहिए, लेकिन मैं नहीं चाहती कि किसी की हत्या हो।

Image

Somi Ali Post Priyanka Chopra Story

Somi Ali Post Priyanka Chopra Story: अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) पिछले कई दिनों से न्यूज में हेड्लाइन पर बने हुए हैं। काला हिरण मामले में सलमान खान को लगातार धमकी मिल रही है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं इन सब के बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली( Somi Ali) का बयान सामने आया था, जिन्होंने कहा था कि वह लॉरेंस से बात करना चाहती है। अब सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जो वायरल हो रही है।

सोमी ने कुछ दिन पहले बताया था कि वह बिश्नोई के साथ जूम कॉल क्यों करना चाहती थी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी भी तरह की हिंसा नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं बस इतना चाहती हूं कि किसी की हत्या न हो, मुझे इससे कोई फायदा नहीं है। मुझे कोई पब्लिसिटी नहीं चाहिए। लेकिन मैं नहीं चाहती कि किसी की हत्या हो। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। मैं हिंसा के खिलाफ हूं। मैं सलमान के साथ कई शिकार यात्राओं पर गई हूं। मैं नवंबर में लॉरेंस बिश्नोई से मिलूंगी।

उन्होंने आगे कहा कि सलमान को नहीं पता था कि इस समुदाय में काले हिरण की पूजा की जाती है और उन्हें कोई कारण नहीं दिखता कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सोमी ने लॉरेंस को 'बेवकूफ' भी कहा और कहा कि वह नवंबर में भारत आने पर बिश्नोई समुदाय के प्रमुख देवेंद्र से मिलना चाहती हैं । लॉरेंस-सलमान विवाद पर ये टिप्पणी करने के बाद अब सोमी ने प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो इंटरव्यू शेयर किया है जो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इसमें प्रियंका कहती हैं कि, 'अच्छी लड़कियां इतिहास नहीं बनातीं, बोल्ड लड़कियां इतिहास बनाती हैं।'

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article