बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी, बोलीं- मैंने कहा था तुम यार मारना मत अपने आप को

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2023, 06:02 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को आज भी लोग नहीं भूला पाए हैं। केंद्रीय मंत्रीय स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने बताया कि सुशांत की मौत के बारे में सुनने के बाद मैं सदमे में थी। मुझे लगा रहा था कि उसने मुझे एक बार फोन क्यों नहीं किया।

Image

smriti irani and sushant (credit pic: social media)

केंद्रीय मंत्रीय और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smirti Irani) एक बार फिर चर्चा में हैं। स्मृति भले ही अब केंद्र में मंत्री है लेकिन वो अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ कई बार नजर आती हैं। स्मृति अपने दोस्तों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहती हैं। स्मृति ईरानी ने हाल ही में नीलेश मिश्रा को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को याद करते हुए बताया कि उनकी हालत कैसी थी? उन्होंने बताया कि जिस दिन सुशांत की मौत हुई उस दिन मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस में थी। लेकिन मुझसे बर्दाशत नहीं हो रहा था। मैंने वीडियो कॉन्फ्रेंस को बंद करने के लिए कहा। मुझे लग रहा था कि उसने एक बार मुझे फोन क्यों नहीं किया। वो मुझे एक बार फोन कर लेता। मैंने उससे कहा था कि तुम यार मारना मत अपने आप को। इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गई।

स्मृति ईरानी ने कहा कि वो सुशांत को जानती थी क्योंकि उन दोनों के सेट अगल- बगल में ही थे। मैंने उसे काम करते हुए देखा था। इतना ही नहीं जब मैं सूचना प्रसारण मंत्री थीं तब मैंने सुशांत को IFFI के स्टेज पर मास्टर क्लास के लिए बुलाया था। उसकी मौत से मैं सदमे में थीं। सुशांत की मौत के बाद मैंने अमित साध को कॉल किया था क्योंकि मुझे लगा कि कही ये लड़का कोई बेवकूफी न करें।

स्मृति ईरानी ने की थी अमित साध की मदद

उन्होंने कहा कि मैं अमित के लिए काफी डर गई थी। मैंने अमित को कॉल किया और उसका हाल चाल लिया। उसने कहा कि मैं रहना नहीं चाहता हूं। मैं इस इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहता हूं। मैंने उससे कहा कि तुम ऐसा क्यों सोच रहे हो? फिर उसने कहा कि क्या आपके पास कोई काम नहीं है। मैंने कहा मेरे पास काम है लेकिन अभी बात करते हैं। मैंने अमित से करीब 6 घंटे बातचीत की।

अमित साध ने भी अपने पुराने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि सुशांत की मौत से सदमे में था । मैं बहुत परेशान था। उस समय मेरी मदद स्मृति ईरानी ने की थी। मुझे नहीं पता उन्हें कैसे पता चला कि मैं परेशानी में हूं। अमित और सुशांत ने साथ में Kai Po Che में काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में 14 जून को आत्महत्या कर ली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article