बॉलीवुड

Singham Again: अजय देवगन-अर्जुन कपूर ने कसी फाइनल शेड्यूल के लिए कमर, शूट करेंगे धांसू एक्शन सीन्स

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है क्योंकि इसमें कई सारे बड़े कलाकार एक साथ दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो सिंघम अगेन का फाइनल शेड्यूल अप्रैल के महीने में शूट होगा, जिसके लिए मेकर्स ने कमर कस ली है।

Image

Ajay Arjun Singham Again

साल 2024 में अजय देवगन कई सारी फिल्में लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिनमें से सिंघम अगेन मुख्य है। इस मूवी का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका आखिरी शेड्यूल भी शुरू हो जाएगा। मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म सिंघम अगेन का आखिरी शेड्यूल अप्रैल के महीने से शुरू होगा, जिसमें अजय देवगन और अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों के ज्यादातर फाइट सीन्स शूट किए जाएंगे। फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में हैं, जिनके पीछे अजय देवगन हाथ धोकर पड़े दिखाई देंगे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि सिंघम अगेन के आखिरी शेड्यूल के लिए रोहित शेट्टी ने फिल्म सिटी में बहुत ही विशाल सेट बनवाया है, जिसमें अजय और अर्जुन दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे। अर्जुन कपूर सिंघम अगेन के फाइट सीन्स शूट करने के लिए एकदम तैयार हैं, जिस कारण ही वो खास तरह के लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनकी दाढ़ी-मूझें बड़ी-बड़ी नजर आ रही हैं। इस लुक में ही वो सिंघम से मार-धाड़ करते दिखाई देंगे।

फिल्म सिंघम अगेन में कई सारे कलाकार करते दिखाई देंगे कैमियो

अजय देवगन और अर्जुन कपूर की सिंघम अगेन में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। इन सारे कलाकारों ने अपने-अपने पोर्शन शूट कर लिए हैं, जो इस वक्त एडिटिंग टेबल पर हैं। रोहित शेट्टी इन कैमियोज को स्पेशल जगह पर यूज करेंगे ताकि दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचाया जा सके। वैसे आपको फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार है नया नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article