बॉलीवुड

Singham 3: बॉलीवुड की इस हसीना के साथ फिर बनेगी Ajay Devgn की जोड़ी !! जानिए नाम

Kareena Kapoor Khan Joins Singham 3: रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने फिल्म 'सिंघम 3' के लिए एक बार फिर हाथ मिला लिया है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अजय देवगन की इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस करीना कपूर खान की एंट्री होती नजर आ रही है।

Image

Ajay Devgn Singham 3

Kareena Kapoor Khan to Star in Singham 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। रोहित शेट्टी के इस फिल्म के साथ एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन संग हाथ मिलाया था। बीती दोनों फिल्मों की सफलता के बाद दर्शकों भी 'सिंघम 3' को लेकर बेताब हैं। फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसमें करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बतौर लीड एक्ट्रेस अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी।

उमैर संधू के हाल ही में एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'करीना कपूर खान ने बार फिर अजय देवगन की 'सिंघम 3' साइन की है।' बता दें फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को देखा गया था। वहीं 'सिंघम 2' के लिए मेकर्स ने अजय देवगन स्टारर के लिए करीना कपूर खान को चुना था। 'सिंघम 3' में अजय देवगन और करीना कपूर खान की जोड़ी को बड़े परदे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि निर्माताओं की ओर से फिल्म में हुई करीना कपूर खान की एंट्री को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। फिल्म में करीना के साथ लीड रोल में आमिर खान नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन जैसी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article