बॉलीवुड

Singh Is Kinng 2: अक्षय कुमार की जगह 'सिंह इज किंग 2' में नजर आएंगे सिंबा? ये होगा सीक्वल का नाम

Singh Is Kinng 2: अक्षय कुमार की फ़्लॉप फिल्मों का असर उनकी आने वाली फिल्मों में पड़ रहा है। अब ऐसी खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की सिंह इज किंग 2 में मेकर्स अक्षय कुमार को नहीं इस एक्टर को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

Image

Singh Is Kinng 2

Singh Is Kinng 2: अक्षय कुमार हाल ही में सिंघम अगेम में छोटा सा कैमियो करते नजर आए थे। बता दें लंबे समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ़्लॉप साबित हो रही है। जिसका असर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों पर भी पड़ रहा है। बता दें खिलाड़ी कुमार आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म भी फ़्लॉप साबित हुई। अब ऐसी खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की सिंह इज किंग 2 में मेकर्स अक्षय कुमार को नहीं इस एक्टर को कास्ट करने का मन बना रहे हैं।

निर्माता शैलेंद्र सिंह की फिल्म 'सिंह इज किंग' में अक्षय कुमार नजर आए थे। एक बार फिर शैलेंद्र सिंह के साथ विपुल अमृतलाल शाह भी सह निर्माता के तौर पर इस फिल्म का सीक्वल बनाने का मन बना रहे हैं, लेकिन मेकर्स इस बार अक्षय कुमार को नहीं बल्कि रणवीर सिंह को कास्ट करने का सोच रहे हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा दुखी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम सिंह इज किंग 2 या सिंह इज किंग रिटर्न होने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग मेकर्स जल्द ही शुरू करने वाले हैं। बता दें फिल्म की शूटिंग भी अक्टूबर 2025 में शुरू हो जाएगी और ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

दिलजीत दोसांझ भी बन सकते हैं हिस्सा

बता दें पहले रणवीर सिंह के अलावा दिलजीत दोसांझ का नाम भी सामने आ रहा था। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स अगर रणवीर के साथ बात नहीं बना पाए तो वे दिलजीत दोसांझ को भी लीड रोल में कास्ट कर सकते हैं। रणवीर सिंह हाल ही में सिंघम अगेन में नजर आए थे। वे जल्द ही डॉन-3, आदित्य धर की फ़िल्म, बैजू बावरा में नजर आ सकते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article