Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) को बड़े परदे पर देखने के लिए दुनिया बेताब है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिकंदर' को लेकर एक बड़ी जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। फैन्स के लगातार बढ़ते उत्साह को देखने के बाद अब निर्माता 27 फरवरी के दिन सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का टीजर जारी करने जा रहे हैं। आइए जानें 'सिकंदर' का टीजर कितने बजे रिलीज किया जाएगा।
27 फरवरी को रिलीज होगा 'सिकंदर' का टीजर
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि इंतजार खत्म होने वाला है। 'सिकंदर' की झलक पाने के लिए शाम 3.33 मिनट का रिमाइंडर सेट कर ले। सिकदर के टीजर को लोड किया जा रहा है। इस जानकारी ने फैन्स को भी बड़ा सरप्राइज दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत दिन हो गए हैं और फाइनली आज सिकंदर का टीजर आने वाला है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अब सिकंदर का रूल होगा।'
सलमान खान की 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। निर्माताओं ने फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को कास्ट किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शर्मन जोशी सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान स्टारर की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है।
