Sikandar Teaser Review: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर सिकंदर (Sikandar) का इंतजार किसे नहीं है? जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है दर्शक सिकंदर के रिलीज होने की घड़ियां गिन रहे हैं। सलमान खान और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर सिकंदर इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिस कारण मेकर्स ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। कुछ देर पहले ही सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिकंदर (Sikandar Teaser) का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक गुंडों की हड्डियां तोड़ते सलमान खान को देख फैंस उत्साहित हैं लेकिन उनके मन में एक बड़ा सवाल रह गया है। आइए आपको बताते हैं फिल्म सिकंदर के टीजर में क्या कमी है...?
डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस (A.R. Murugadoss) को पता है कि सलमान खान की ईद रिलीज से दर्शकों को क्या उम्मीदें रहती हैं, जिस कारण उन्होंने सिकंदर टीजर में वो सभी मसाले डाले हैं, जो फैंस को उत्साहित कर दें। दमदार डायलॉग्स, बड़े-बड़े एक्शन सीन्स, हाई प्रोडक्शन वैल्यू और भाईजान के स्वैग से भरा सिकंदर का टीजर दिल धड़काने के लिए काफी है लेकिन सिकंदर के टीजर में कहानी दिखाई नहीं दे रही है। टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने इसे बनाते समय एक्शन और डायलॉग पर ज्यादा फोकस रखा है, जिस कारण कहानी को क्लियरली बताने में वो नाकामयाब रहे हैं। सिकंदर ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें भाईजान एक ऐसे रॉबिनहुड का किरदार प्ले करेंगे, जो इंसान दिलाने के लिए सत्ता में बैठे भ्रष्टाचारियों से भिड़ेगा। साउथ में इस तरह की कई फिल्में बन चुकी हैं, जिस कारण सिकंदर में कोई नई कहानी नजर नहीं आ रही है।
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई राम चरण की गेम चेंजर में भी दर्शकों को कुछ-कुछ ऐसी ही कहानी दिखाई दी थी। राम चरण की गेम चेंजर फ्लॉप रही थी, उसके बाद एआर मुर्गडॉस ने सिकंदर को उसी तरह की कहानी पर क्यों बनाया है ये किसी की समझ में नहीं आ रहा है। भले ही टीजर में मेकर्स कहानी को बताने में नाकामयाब रहे हो लेकिन उनके पास ट्रेलर में एक और मौका है। एआर मुर्गडॉस और साजिद नाडियाडवाला को सिकंदर का ट्रेलर बहुत ध्यान से बनाना होगा क्योंकि भाईजान के स्वैग पर फिल्म को ओपनिंग मिल सकती है लेकिन इसकी कमाई कहानी पर पूरी तरह से निर्भर करेगी।
