बॉलीवुड

'पठान और टाइगर एक ही है...' ये सुनकर क्यों हंस पड़े सलमान खान? किंग खान से है कनेक्शन

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सलमान अपनी इस मूवी प्रमोशन का जोरों शोरों से कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में सलमान खान अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

Image

salman khan video new

Salman Khan New Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही कई लोगों ने मूवी को देखने का मन बना लिया था। फैंस सलमान की मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि सलमान की ये फिल्म कल यानी 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। इस क्लिप में सलमान बार बार हंसते नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...

इस वजह से छूटी सलमान खान की हंसी

सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर रहे हैं। सामने आए इस क्लिप आप देख सकते हैं कि सलमान एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं जो कि शाहरुख खान की नकल उतराने की कोशिश कर रहा रहा है। वीडियो में फैन बार-बार एक ही डायलॉग बोलता हुआ नजर आ रहा है वो ये है कि पठान और टाइगर एक ही है। हालांकि फैन को शाहरुख की तरह बोलता देख सलमान की हंसी छूट जाती है। बता दें कि सलमान के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर चलेगा सिकंदर का सिक्का

बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर लोग अभी से ही चर्चा करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिकंदर की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है। ऐसे में लोग ये दावा कर रहे हैं कि पहले दिन भाईजान की फिल्म मोटी कमाई करने वाली है। मालूम हो कि सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article