बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर पटरी पर लाएंगे राज शांडिल्य, सितम्बर 2025 से शुरू होगी शूटिंग

Sidharth signs Raj's comedy movie: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने एक विलेन के बाद कई सारी एक्शन फिल्में की थीं, लेकिन उनमें से कोई भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पायी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब अपनी स्ट्रैटजी बदलने का फैसला लिया है और डायरेक्टर राज शांडिल्य की बिग बजट कॉमेडी मूवी शुरू करने का फैसला लिया है।

Image

Sidharth Malhotra Raj Shandilya

Sidharth signs Raj's comedy movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक वक्त करियर में सिर्फ एक्शन फिल्में कर रहे थे क्योंकि एक विलेन में दर्शकों ने उनके रफ एंड टफ अवतार को काफी पसंद किया था। सिद्धार्थ को लगा था कि वो एक्शन फिल्में ही करेंगे तो दर्शक उन्हें ज्यादा प्यार देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उनकी सभी एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दीं। दर्शकों के व्यवहार को देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कॉमेडी फिल्मों में हाथ आजमाने का फैसला लिया है। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डायरेक्टर राज शांडिल्य की अपकमिंग कॉमेडी मूवी साइन की है, जिसकी शूटिंग सितम्बर 2025 से शुरू होगी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'राज शांडिल्य और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि इतना तय है कि इसकी शूटिंग सितम्बर 2025 से शुरू हो जाएगी और इसे महावीर जैन प्रोड्यूस करेंगे। राज शांडिल्य ने अपनी नई फिल्म के किरदारों को लिखने में काफी मेहनत की है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। फिल्म को संजीव ने लिखा है।'

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खत्म की परमसुंदरी

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी कपूर के साथ परमसुंदरी शुरू की थी, जो लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली दफा जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म परमसुंदरी का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आया था और सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परमसुंदरी के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के खाते में एकता कपूर की भी एक फिल्म है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article