New Song Dil De Diya Hai Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' का नया गाना 'दिल दे दिया है' रिलीज हो गया है। यह गाना 2004 में रिलीज हुई मस्ती फिल्म के सेम गाने का रीमेक वर्जन है। नया गाना 'दिल दे दिया है' दर्शकों के दिमाग में बस गया था क्योंकि इसमें विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अजय देवगन, जेनेलिया डीसूजा, ईशा देओल और अमृता राव जैसे सितारे थे। आज तक सभी की प्लेलिस्ट में ये गाना सेव है। दिल दे दिया है के रीप्राइज वर्जन को सिंगर आनंद राज आनंद ने रोचक कोहली के साथ गाया है।
'थैंक गॉड' के नए गाने 'दिल दे दिया है' के बोल रश्मि विराग और समीर ने लिखे हैं। गाने का वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और रकुल प्रीत के बीच एक खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है और निर्माताओं ने आज तीसरा गाना रिलीज कर दिया है। जैसा कि गाने में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ उस समय को याद करते हैं जब उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताया था जब वह मौत के दरवाजे पर उतरते थे।
दिल दे दिया है की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत के बीच की शानदार केमिस्ट्री को भी प्रशंसकों से काफी प्रशंसा मिली है। फिल्म थैंक गॉड की बात करें तो अभिनेता एक लालची आदमी की भूमिका निभा रहे हैं। उनका सामना एक दुर्घटना से हो जाता है जो उनको मौत के गेट तक पहुंचाती है। अजय देवगन ने फिल्म में चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। जो सिद्धार्थ को एहसास दिलाते हैं कि वह अपने कर्म खाते के कारण इस स्थिति में है।
