Ajay hooda new song 2022: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अजय हुड्डा का नया गाना झोटा हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। कुछ दिन पहले आए गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ गाना 30वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। हरियाणा के पॉप सिंगर अजय हुड्डा को आज ऐसा कौन है जो नहीं जानता। उनका हर गाना डीजे पर सुपरहिट रहता है हरियाणा में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। पार्टी सॉन्ग हो या रोमांटिक ट्रैक अजय अपने हर गाने में छा जाते हैं। गाने में अजय हुड्डा और स्नेहा तोमर की जोड़ी कमाल लग रही हैं। स्नेहा इसमें अजय की ऑनस्क्रीन वाइफ बनी है जो अजय से शिकायत कर रही कि वो एकदम पतली है और उसका पति यानि अजय 100 किलो वेट का झोटा है। पति पत्नी की नोक झोंक में अजय स्नेहा बड़े ही प्यारे लग रहे हैं।
‘तेरी गेल्या ब्याह करवा के बैरी होगया चाला मोटा स, मैं अंडर 50मरजाने तू सौ किलो का झोटा सै’ गाने के बोल हैं। गाने को संदीप सुरीला और कोमल चौधरी ने गाया हैं। इसके लिरिक्स अजय हुड्डा ने लिखे हैं। गाने को स्पीड रिकॉर्ड हरियाणवी ने अपने चैनल पर अपलोड किया है। इसका म्यूजिक अरविंद जांगिड़ ने दिया है इसी के साथ वीडियो को फिल्मकार्ट प्रोडक्शन ने बनाया हैं।
गाने में आपको अजय का ट्रेडिशनल लुक दिखेगा। मिरर वर्क कुर्ते में अजय काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। वहीं स्नेहा का मासूम सा चेहरा देख फैन उनके दीवाने हो गए हैं।यह गाना अजय हुड्डा के बर्थडे पर अपलोड हुआ है गाने की तारीफ करने के साथ-साथ फैंस उनके बर्थडे पर भी बधाई दे रहे हैं।
