बॉलीवुड

Sidharth Malhota और Kiara Advani की शादी में शामिल होंगे ये बॉलीवुड सुपरस्टार, तैयार हुई मेहमानों की लिस्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 4, 2023, 03:18 PM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह बॉलीवुड कपल 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इससे पहले अब शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों ने अपनी शादी के लिए गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है।

Image

Sidharth Malhota और Kiara Advani की शादी में शामिल होंगे ये बॉलीवुड सुपरस्टार, तैयार हुई मेहमानों की लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी की शादी फरवरी में होनी है।
  • दोनों की शादी की तैयारियां अब शुरू हो गई है।
  • सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के लिए गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवानी (Kiara Advani) की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बी टाउन के कुछ सबसे चर्चित कपल में से एक सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह बॉलीवुड कपल 6 फरवरी 2023 को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। शादी से पहले की तैयारियां भी अब शुरू हो गई हैं। शादी का वेन्यू पहले ही तय हो गया है। दोनों राजस्थान के सुंदर शहर जैसलमेर में शादी रचाने वाले हैं। अब शादी से पहले मेहमानों की लिस्ट भी तय की जाती है। सिद्धार्थ और कियारा ने भी अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट तैयार कर ली है। दोनों अपने करीबी दोस्तों और परिवारों वालों को शादी में बुलाने वाले हैं। आइए जानते हैं कियारा और सिद्धार्थ की शादी में कौन-कौन शामिल होने वाला है।

करण जौहर और मनीष मल्होत्रा होंगे शामिल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी ने परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों को ही मेहमानों की लिस्ट में शामिल करने का फैसला किया है। दोनों ने शादी में कम मेहमानों को बुलाने का ही फैसला किया है। अगर बॉलीवुड सितारों की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा को कियारा और सिद्धार्थ की शादी के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी को भी गेस्ट लिस्ट में शामिल किया गया है।

पंजाबी अंदाज में होगी शादी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी एक पंजाबी ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। दोनों की शादी की रस्में 4 फरवरी से शुरू हो जाएगीं। वहीं कियारा और सिद्धार्थ की शादी का संगीत भी 5 फरवरी को आयोजित किया जाना है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article