बॉलीवुड

Sid-Kiara ने शादी के बाद पहली बार यूं मनाया क्रिसमस, एक-दूजे पर लुटाया खूब प्यार

Sidharth-Kiara Celebrate Christmas 2023 : हाल ही में स्टार कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-साथ क्रिसमस मनाते हुए तस्वीर पोस्ट की है। दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सिड-कियारा बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Image

Sidharth-Kiara Celebrate Christmas 2023

Sidharth-Kiara Celebrate Christmas 2023 : बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) शादी के बाद पहला क्रिसमस मना रहे हैं। जहां पूरा बॉलीवुड क्रिसमस धूम-धाम से मना रहा है वहीं कियारा और सिड भी इस सेलिब्रेशन में आगे आ गए। हाल ही में स्टार कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-साथ क्रिसमस मनाते हुए तस्वीर पोस्ट की है। दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सिड-कियारा बेहद प्यारे लग रहे हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं और कहने की जरूरत नहीं है कि वह साथ में इतने प्यारे लग रहे हैं कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कियारा आडवाणी ने लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, सफेद दिल के आकार के स्टिलेटोस और एक रेनडियर हेडबैंड के साथ क्रिसमस-थीम वाली पोशाक में दिन मनाने के लिए तैयार है, मल्होत्रा ने भी लाल रंग की पैंट के साथ काले रंग की टी शर्ट पहनते हुए पेरिंग की है। दोनों को एक-दूसरे की बाहों में लिपटे हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके फैन पेज पर दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाते हुए तस्वीरें सामने आई है जिसे अश्विनी यार्डी ने साझा किया है। इन तस्वीरों में दोस्तों का ग्रुप मस्ती करता नजर आ रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही योद्धा( Yodha) में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ सिद्धार्थ अपकमिंग सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स( Indian Police Force) में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं। वहीं कियारा आडवाणी हाल ही में सत्य प्रेम की कथा में नजर आई थी ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article