Sidharth Malhotra Yodha Release Date: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। एक्टर की फिल्म योद्धा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ये एक एक्शन फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से पुष्कर ओझा और सागर अंबर बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले है। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। करण ने काफी समय पहले योद्धा के रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मोशन पोस्टर शेयर किया था। ये फिल्म अगले साल 11 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।
अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने प्रेस नोट शेयर करते हुए बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 7 जुलाई को साल 2023 में रिलीज होगी। योद्धा को हीरो जौहर, करण जौहर, अपूर्वा मेहता और शंशाक खैतान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।
इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं सिद्धार्थ- करण
पिछले साल करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फ्रेचाइजी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। मोशन पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा प्लेन में फाइटर के रूम में नजर आ रहे हैं। करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हंसी तो फंसी, कपूर एंड सन्स, शेरशाह जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। एक्टर हाल ही में अजय देवगन के साथ थैंक गाड में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे।
