बॉलीवुड

श्रेया घोषाल को अपने इस गाने पर होता है पछतावा, छोटी-छोटी बच्चियों को गाते देख शर्म से झुक जाती हैं आंखें

Shreya Ghoshal Feel Guilty because of this Song: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने कहा कि उन्हें कटरीना कैफ का फेमस आइटम सॉन्ग पसंद नहीं है। इस गाने को खुद श्रेया ने गाया था और अब इसे सोचकर उन्हें अश्लीलता महसूस होती है। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कहा ।

Image

Shreya Ghoshal Feel Guilty because of this Song

Shreya Ghoshal Feel Guilty because of this Song: बॉलीवुड की स्टार सिंगर श्रेया घोषाल( Shreya Ghoshal) अपनी आवाज से जादू चला देती है। गायिका कोई भी गाना गाती है वह बड़ा हिट साबित होता है। अपने करियर में श्रेया ने कई बेहतरीन गाने दिए, जिसमें शामिल है अग्निपथ फिल्म का गाना चिकनी चमेली। इस गाने पर अब श्रेया ने चर्चा की, अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये गाना अब अश्लील लगता है। उन्हें पछतावा होता है कि मैंने यह गाना क्यों गाया। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कहा

गायिका श्रेया घोषाल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के बारे में बात करती नजर आई। गायिका ने अपने फेमस सॉन्ग चिकिनी चमेली ( Chikini Chameli) की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे पिछले कई सालों से अपने गाने चिकिनी चमेली को गाते हुए शर्म आती है। इस गाने को जिस कामुक तरीके से लिखा गया है यह बहुत भद्दा है। श्रेया कहती है कि जब मैं छोटी-छोटी बच्चियों को ये गाना गाते और इसपर डांस करते हुए देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है। क्योंकि अभी उन्हें इस गाने का मतलब तक नहीं पता और वह स्टेज पर इसे गा रही हैं।

श्रेया ने आगे कहा कि अगर कोई महिला इस गाने को लिखती तो अलग होता और वह अच्छा भी होता। मैं अब जो भी गाना गाती हूं पहले उसके बोल देखती हूं और उसे तभी चुनती हूं। श्रेया ने साफ किया कि वह अब इस तरह के गाने गाना पसंद नहीं करती हैं और इसे इग्नोर करती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article