Shraddha Kapoor can be part of Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' के रिलीज के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले तीन भागों को खूब प्यार मिला, जिसके बाद मेकर्स ने कृष 4 बनाने का प्लान किया है। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज डेट तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बहुत खबर आ रही है की मेकर्स ने कृष 4 के लिए हीरोइन ढूंढ ली है। अब ये बॉलीवुड हीरोइन कौन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Krrish 4
दरअसल बीते दिन इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपनी एक सनकिस्ड तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'जादू के जैसे धूप की जरूरत है।' ऐसे में इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने लिखा कि 'वो आ रहा है... बता दूंगा', जिसके बाद ये कमेंट चर्चा में आ गया। जिसके बाद श्रद्धा ने जवाब दिया की सच में? कब क्या कहां बताओ बताओ। ऐसे में ये कमेंट देख फैंस ने अंदाजा लगाया की क्या श्रद्धा कपूर कृष 4 (Krrish 4) में नजर आ सकती हैं।
इसी के साथ कहा जा रहा है की मेकर्स और श्रद्धा के बीच फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है, साथ ही पार्ट 4 में जादू की वापसी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस खबर पर औपचारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं आया है। जानकारी के लिए बता दें की ऋतिक रोशन जल्द ही दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। साथ ही श्रद्धा कपूर पिछली बार तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में नजर आई थीं।
