shraddha kapoor birthday outside her residence: श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशनल इवेंट में बिजी हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा की ये फिल्म इसी होली 2023 पर रिलीज हो रही है। अब श्रद्धा कपूर ने इसी बीच अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। श्रद्धा कपूर के घर के बाहर फैन्स की भारी भीड़ उमड़ी थी जिनसे मिलने के लिए एक्ट्रेस बाहर आईं और सबके मुलाकात की। श्रद्धा अपने बर्थडे पर फैन्स का दिल रखने के लिए उनके बीच नजर आईं। सामने आए वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धा कपूर फैन्स की भीड़ के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं।
'तू झूठी मैं मक्कार' की एक्ट्रेस श्रद्धा अपने फैन्स से मिलने के लिए अपनी कार में घर के बाहर आईं और सनरूफ खोलकर ऊपर खड़ी हो गईं। श्रद्धा कपूर को देखकर उनके फैन्स दीवाने हो गए। यहां तक कि श्रद्धा को इस तरह सामने देखकर एक फैन तो अपनी छोटी बच्ची को एक्ट्रेस तक पहुंचाने लगा। ये सब देखकर श्रद्धा कपूर परेशान हो गईं और ये कहती नजर आईं कि प्लीज बच्ची को कार पर मत बैठाओ। श्रद्धा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां देखें-
आप भी देख सकते हैं कैसे श्रद्धा बच्ची की परवाह करती दिखीं। तभी उस शख्स को समझ आया और उसने बच्चे को वापस गोद में ले लिया। श्रद्धा कपूर ने फैन्स और पैपराजी के साथ अपना ये बर्थडे सेलिब्रेट किया। श्रद्धा की कार फैन्स के बीच आईं जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस वीडियो पर श्रद्धा के फैन्स भड़क रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि बच्चे को खिलौने की तरह एक्ट्रेस की ओर बढ़ा रहे था। ये गलत है। अजीब हैं ये, छोटे से बच्चे को क्या नचा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगी। लव रंजन की फिल्म में डिंपल कपाड़िया और अनुभव सिंह बस्सी भी हैं। तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
