बॉलीवुड

'Dhurandhar' देखकर Shraddha Kapoor ने जाहिर की खुशी, आदित्य धर को लेकर कही ये बात

Shraddha Kapoor Praise Dhurandhar: निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' का बोलबाला हर तरफ है। सोमवार को 'धुरंधर' देखने के बाद श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने भी इस मूवी की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Shraddha Kapoor Praise Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की वाहवाही चारों ओर हो रही है। हरकोई इस स्पाई थ्रिलर को देखकर अपने-अपने रिव्यू ऑनलाइन शेयर कर रहा है। खास बात यह है कि फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। दर्शकों के अलावा विक्की कौशल, समंथा रुथ प्रभु, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन सहित कई हस्तियों ने 'धुरंधर' देखने के बाद रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर ने भी फाइनली 'धुरंधर' देख ली है। फिल्म देखने के बाद श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने रणवीर सिंह स्टारर की तारीफ करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

'धुरंधर' की तारीफ करते हुए श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्ट

श्रद्धा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर' देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया। पहली स्लाइड में श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'आदित्य धर का 'धुरंधर' जैसी फिल्म बनाना वाकई टेरिबल है।' दूसरी स्लाइड में उन्होंने आगे लिखा, 'और फिर हमें पार्ट 2 के लिए तीन महीने इंतजार करवाया जा रहा है। हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो, कृपया फिल्म की रिलीज को पहले कर दो। क्या शानदार एक्सपीरियंस था! सुबह शूटिंग न होती तो कसम से दोबारा देखने जाती। छावा, सैयारा, धुरंधर – ये सभी 2025 के हिंदी सिनेमा में देखने को मिलेंगी।'

Shraddha Kapoor Post for Dhurandhar

Shraddha Kapoor Post for Dhurandhar

Shraddha Kapoor Post

Shraddha Kapoor Post

आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। सभी की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 और वर्ल्डवाइड पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में यह कितने रिकॉर्ड तोड़ने वाली है, इसका अंदाजा 'धुरंधर' की हर दिन की कमाई देखकर लगता जा सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article