Shraddha Kapoor Epic Reply To Fan Who Asks About Marriage Plan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस साल 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन इन सबसे इतर फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर से उनकी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट पर सवाल भी किया कि वह कब शादी कर रही हैं।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर की, जिसमें वह शॉर्ट हेयरकट में बेहद खूबसूरत लगीं। श्रद्धा कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "बड़ा सिर=बड़ा दिमाग।" उनके इस क्यूट लुक पर फैंस भी फिदा नजर आए। लेकिन एक यूजर ने श्रद्धा कपूर से शादी को लेकर सवाल किया और लिखा, "अरे आप शादी कब कर रही हो।" इसके जवाब में श्रद्धा कपूर ने लिखा, "पड़ोस वाली आंटी असली आईडी से आओ।" श्रद्धा कपूर का करारा जवाब देखकर उनके फैंस भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
'स्त्री 2' से धूम मचाने के लिए तैयार हैं श्रद्धा कपूर
बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने 2023 में तो झंडे गाड़े ही, वहीं अब वह 2024 में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, 2024 में श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस बात का खुलासा खुद मैडॉक फिल्म्स ने अपनी पोस्ट के जरिए किया था। मूवी में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
