बॉलीवुड

Shraddha Kapoor की मुश्किलें बढ़ीं, Eetha पर मंडराया खतरा!!

Eetha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

Image

ईथा के टाइटल को लेकर हुआ विवाद (pic credit-eetha movie)

Eetha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ईथा (Eetha) में नजर आने वाली है। हाल ही में इस मूवी का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म में श्रद्धा कपूर दिग्गज लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही है। इस बीच फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस मूवी के टाइटल को लेकर लोग सवाल उठा रहे है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Shraddha Kapoor ने थिएटर में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ देखी 'Welcome To The Jungle', वीडियो हुआ वायरल)

श्रद्धा कपूर की फिल्म पर मंडराया खतरा

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईथा' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने फिल्म के नाम 'ईथा' पर आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि यह फिल्म विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है, इसलिए इसका नाम भी उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। एनसीपी का सुझाव है कि फिल्म का नाम 'विठा' या 'विठाबाई' रखा जाए, ताकि महाराष्ट्र की लोक कला में उनके योगदान को सही सम्मान मिल सके। टीवी9 मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि विठाबाई की विरासत को सम्मान देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरी फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है, तो फिर फिल्म का नाम उनके नाम पर क्यों नहीं रखा गया। अब इस मांग को विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार का भी समर्थन मिल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटे कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित नारायणगांवकर ने भी फिल्म के नाम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स से अपील की है कि फिल्म का नाम बदलकर विठाबाई के नाम पर रखा जाए। फिलहाल निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स की ओर से इस विवाद या फिल्म का नाम बदलने की मांग पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस फिल्म में नजर आई थी श्रद्धा

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर का अब तक का सबसे दमदार और भावुक किरदार देखने को मिला है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिक गई है। इससे पहले श्रद्धा कपूर फिल्म स्त्री 2 में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article