बॉलीवुड

Khatron Ke Khiladi 13 में मिले दो बिछड़े हुए यार, शिव ठाकरे ने अब्दु रोजिक को उठाया गोद, जमकर हुई मस्ती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 14, 2023, 08:18 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक एक साथ नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिव और अब्दु एक साथ नजर आ रहे हैं। शो में अब्दु की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

Image

Abdu Rozik and Shiv Thakare in Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 के घर में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों दोस्तों की कैमिस्ट्री के कई चाहने वाले हैं। खासकर अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंड इंडिया में लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक और रियलिटी शो में शिव और अब्दु एक साथ नजर आने वाले हैं। इस समय रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस सीजन में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं।

जिसमें शिव ठाकरे से लेकर डेजी शाह और अर्चना गौतम तक का नाम भी शामिल है। अब शो में अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

शिव ने अब्दु को गोद में उठाया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे एक बार फिर साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दु रोजिक, शिव की तरफ भागते हैं और वह उन्हें गोद में उठा लेते हैं। एक वीडियो को देखकर फैंस खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अब्दु और शिव की दोस्ती बेस्ट है, खतरों के खिलाड़ी में दोनों को एक साथ देखने के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘अब्दु और शिव का बॉन्ड सबसे अलग है।’

जारी हुआ खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया गया है। जिसमें टीवी की बहुओं ऐश्वर्या शर्मा और अंजुम फकीह की झलक दिखाई दे रही है। हालांकि अभी तक खतरों के खिलाड़ी 13 की टेलीकास्ट डेट जारी नहीं की गई है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article