Shikhar wished Janhvi Happy B'day: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने बहुत कम समय में ही खुद का नाम कमा लिया है, जिस कारण लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। श्रीदेवी की बेटी होने का भी उन्हें खूब फायदा मिलता है लेकिन जाह्नवी कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर खुद की पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
जाह्नवी कपूर को जहां फैंस लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर परिहार ने भी उन्हें बर्थडे की विशेज भेजी हैं। शिखर परिहार ने इंस्टाग्राम पर मालदीव हॉलीडे की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो और जाह्नवी चांद के सामने पोज देते दिख रहे हैं। शिखर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर के लिए हैप्पी बर्थडे लिखा है और दिल वाला इमोजी बनाया है। अदाकारा जाह्नवी कपूर ने शिखर का ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने रोमांटिक तस्वीर शेयर करके दी बर्थडे की बधाई
एक वक्त था जब बॉलीवुड कलाकार अपने रिलेशनशिप को छुपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अब बॉलीवुड कलाकार अपने रिलेशनशिप को नहीं छुपाते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इशारा दे देते हैं कि वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि जब मीडिया उनसे इस बारे में कुछ पूछती है तो वो चुप्पी साध लेते हैं। वैसे आपको जाह्नवी और शिखर की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
