बॉलीवुड

Exclusive Video: Priyanka Chopra पर भड़कीं Sherlyn Chopra, बोलीं- 'उन्हें कई निर्माताओं ने मौके दिए...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 4, 2023, 10:04 AM IST

Sherlyn Chopra lashes out at Priyanka Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में काम ना मिलने के खुलासे पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि उन्हें काम नहीं मिला। 'शाहरुख खान, करण जौहर और अक्षय कुमार कई बड़े लोगों के साथ प्रियंका ने काम किया। लेकिन अब ये सब कहना...।'

Image

priyanka chopra and sherlyn chopra

Sherlyn Chopra on Priyanka Chopra bollywood allegations: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। जल्द ही उनकी फिल्म सिटाडेल (Citadel) आने वाली हैं लेकिन वो इसी बीच अपने बॉलीवुड छोड़ने वाले बयान को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल में बॉलीवुड इंडस्ट्री की गंदी पॉलीटिक्स को लेकर पोल खोली थी। प्रियंका ने बताया था कि वो बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से परेशान हो गई थीं और उन्हें काम भी मिलना बंद हो गया था। यही वजह थी कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला करना पड़ा। अब प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद अब शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने एक्ट्रेस पर तंज कसा है।

शर्लिन चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में काम ना मिलने के खुलासे पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि उन्हें काम नहीं मिला। शाहरुख खान, करण जौहर और अक्षय कुमार कई बड़े लोगों के साथ प्रियंका ने काम किया। उन्हें कई निर्माता और निर्देशकों ने एक नहीं बल्कि कई मौके दिए। प्रियंका ने इन सभी मौकों का अपने करियर को आगे बढ़ाने के फायदा भी लिया इसलिए उन्हें इन चीजों के लिए बॉलीवुड का धन्यवाद करना चाहिए। यहां देखें शर्लिन चोपड़ा का वीडियो -

शर्लिन चोपड़ा यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने उन्हें सब कुछ दिया है और उनके पास ना खुश होने की कोई वजह नहीं है। अब यह बोलना कि बॉलीवुड ने उन्हें काम नहीं दिया यह कहना गलत होगा। प्रियंका ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और कई अच्छी फिल्में दीं। ये चीजें मुझपर लागू होती हैं अगर मैं कहूं तो...। लोग मेरी बात पर भरोसा कर सकते हैं लेकिन प्रियंका का अब ये सब बोलना कहीं से भी ठीक नहीं है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article