बॉलीवुड

Shehzada Trailer Twitter Reaction: कार्तिक आर्यन का स्टाइलिश अवतार देख फैंस बोले 'रास्ता खाली करो, शहजादा आ रहा है...'

Shehzada Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी नई मूवी शहजादा (Shehzada) लेकर जल्द ही सिनेमाघरों में होंगे। फिल्म शहजादा का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसमें कार्तिक आर्यन जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म शहजादा का डायरेक्शन रोहित धवन ने किया है, जो मसाला एंटरटेनर्स के लिए जाने जाते हैं।

Image

Shehzada Trailer Twitter Reaction: कार्तिक आर्यन का स्टाइलिश अवतार देख फैंस बोले 'रास्ता खाली करो, शहजादा आ रहा है...'

Shehzada Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन और शानदार कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन मसाला फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और शहजादा देखकर यह कहा जा सकता है कि वो इसमें एकदम फिट बैठेंगे। फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पहली बार बॉलीवुडिया एक्शन करते दिख रहे हैं और कॉमेडी के मामले में तो उनका कोई हाथ पकड़ ही नहीं सकता है। फिल्म शहजादा का ट्रेलर बताया है कि यह एक मसाला एंटरटेनर है, जिसे कार्तिक आर्यन के फैंस जमकर एन्जॉय करेंगे।

कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा (Shehzada) में एक ऐसे बच्चे का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जो बहुत अमीर घर से रिश्ता रखता है लेकिन एक सामान्य से परिवार में पलकर बड़ा हुआ है। एक इंसीडेंट की वजह से कार्तिक को इस बात का पता चलता है और फिर वो अपने असली माता-पिता को पाने के लिए निकल पड़ता है। इसके बाद कई खुलासे होते हैं, जिन्हें कॉमेडी के तड़के के साथ परोसा गया है। कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में शानदार कॉमेडी करते दिखाई दे रहे हैं।

अला वैकुंठपुरमलो की हिन्दी रीमेक है शहजादा

कार्तिक आर्यन स्टारर शहजादा साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। अल्लू अर्जुन स्टारर अला वैकुंठपुरमलो बहुत बड़ी हिट रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसे हिन्दी में रीमेक करने का फैसला लिया। जब शहजादा बन रही थी, तब लोग कार्तिक और अल्लू की तुलना कर रहे थे लेकिन ट्रेलर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन इस मूवी में दर्शकों को खूब पसंद आएंगे। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'कार्तिक की शहजादा मैं पहले दिन ही देखूंगा। इस फिल्म को देखने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है कार्तिक... तुम तो छा गए गुरू...।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article