बॉलीवुड

शहनाज गिल को देखते ही सिरफिरी फैन निकालने लगी अपने गहने, एक्ट्रेस ने फिर जो किया छू लेगा आपका दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 08:56 PM IST

Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। एक्ट्रेस का उनके फैन के साथ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी फैन एक्ट्रेस को देखकर फूट फूट कर रोने लगती हैं।

Image

Shehnaaz gill (credit pic: instagram)

Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। शहनाज के चाहने वाले देश में ही नहीं विदेशों में भी है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस को निराश नहीं करती है है। कुछ दिन पहले ही शहनाज का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो खुद अपने सभी फैंस के साथ फोटो क्लिक कर रही थी। अब हालही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस की फीमेल फैन उन्हें देखकर फूट फूट कर रोने लगती है।

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फैन को गले लगा लेती है। इसके बाद फैन पैरों में गिरकर शहनाज से गिफ्ट एक्सेप्ट करने के लिए कहती है। शुरुआत में तो वो मना कर देती है। थोड़ी देर बाद एक्ट्रेस की फीमेल बॉडी गार्ड दोनों के बीच में आ जाती है और उन्हें उठाने की कोशिश करती है। इस बीच शहनाज बॉडी गार्ड को जाने के लिए कहती है और खुद फैन को समझाती है। बाद में शहनाज फैन का दिया हुआ सोने का कड़ा पहन लेती है। इसके बाद वो अपने इयररिंग्स देने लगती है। ये देखकर शहनाज साफ मना करते हुए कहते है कि आपका गिफ्ट ले लिया मैंने प्यार से। आप उठ जाओ। शहनाज अपनी फैन को किस करती है और उसके साथ फोटो क्लिक करवाती है।

शहनाज को देखकर फूट -फूटकर रोने लगी फैन

शहनाज की फैन खुशी से कहती हैं कि ओह गॉड मेरा ड्रीम पूरा हो गया। थैंक्यू गॉड। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस के पास साजिद नाडियाडवाला की फिल्म भी पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने शो देसी वाइब विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article