बॉलीवुड

जेल से वापस आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा से दूर-दूर रहने लगे संजय दत्त, दर्द बयां करते हुए शॉटगन बोले, 'वो खराब लड़का नहीं...'

Sanjay Dutt ignored Shatrughan Sinha: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने जेल से लौटने के बाद उन्हें इग्नोर कर दिया। उन्होंने कभी जेल से निकलने में संजय की काफी मदद की थी लेकिन जब वो अपनी सजा काटकर वापस लौटे तो उन्होंने शॉटगन से दूरी बना ली।

Image

Sanjay Dutt Shatrughan Sinha

Sanjay Dutt ignored Shatrughan Sinha: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जब 90 के दशक में जेल की रोटी खा रहे थे और उनके पिता सुनील दत्त की कोई भी मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा था तब बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और राजेन्द्र कुमार ने दत्त परिवार की काफी मदद की। बाला साहेब ठाकरे का हाथ थामकर शत्रुघ्न सिन्हा और राजेन्द्र कुमार ने संजय दत्त को जेल से बाहर निकलवाया था। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त ने शत्रुघ्न सिन्हा से ही दूरी बना ली। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें नहीं पता कि संजय उनसे क्यों दूर हो गए लेकिन उन्हें इस बात से थोड़ी हैरानी जरूर हुई थी।

ईटाइम्स से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है, 'जब संजय दत्त जेल के चक्कर काट रहे थे तब हम सभी बहुत परेशान थे और सोच रहे थे कि कैसे उनकी मदद की जाए। यह हमारा सौभाग्य रहा कि महाराष्ट्र के शेर बाला साहेब ठाकरे ने हमारी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और संजय को आशीर्वाद दिया। उनकी ही मदद से संजय जेल से बाहर आ पाए। अगर बाला साहेब ठाकरे मदद न करते तो संजय दत्त जेल से बाहर न आ पाते।'

'जब संजय जेल से बाहर आए तो मेरे घर मुझसे मिलने के लिए भी आए थे। जिन-जिन लोगों ने उनकी मदद की थी, वो सभी राजन लाल प्लेस में इकट्ठे हुए और संजय से मिले। हम सभी ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। हालांकि उसके बाद संजय मुझसे दूर हो गए। मैंने उनसे बात करने की भी कोशिश की लेकिन कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि संजय अच्छा लड़का नहीं है लेकिन हो सकता है कि वो काम में बिजी रहे हो या फिर उन तक ये बात न पहुंची हो कि शत्रुघ्न उनसे मिलना चाहते हैं।'

बताते चलें कि संजय दत्त ने कुछ समय पहले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ सन ऑफ सरदार नाम की फिल्म की थी। सोनाक्षी के अनुसार, जब वो संजू बाबा के साथ पहले दिन शूटिंग करने के लिए पहुंची थीं तब संजय ने उन्हें शॉटगन को कॉल लगाने को कहा था। बिग बॉस पर सोनाक्षी ने बताया था कि संजू बाबा ने उनसे कॉल लगवाकर शत्रुघ्न सिन्हा से बात की थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article