बॉलीवुड

Nikita Roy: शत्रुघ्न सिन्हा ने की कुश सिन्हा की पहली फिल्म की तारीफ, बेटे को कहा बेस्ट और बेटी के लिए बस......

Shatrughan Sinha Praises Kussh Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे कुश सिन्हा की तारीफ की है। अपकमिंग मूवी निकिता रॉय को लेकर अभिनेता ने बेटे की तारीफ में पोस्ट किया है। दूसरी तरफ उन्होंने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और अन्य स्टार्स को टैग किया है।

Image

Shatrughan Sinha Praises Kussh Sinha

Shatrughan Sinha Praises Kussh Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) जल्द ही फिल्म निकिता रॉय( Nikita Roy) में नजर आने वाली है। उनकी इस मूवी को एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा( Kussh Sinha) ने डायरेक्ट किया है। यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है जिसका ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यह कुश सिन्हा की पहली मूवी है जिसमें उन्होंने सोनाक्षी को डायरेक्ट किया है, फैंस भी इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं,रिलीज से पहले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे के लिए ट्वीट किया है।

फिल्म के ट्रेलर को फिर से पोस्ट करते हुए, उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'निकिता रॉय'... हमारे प्रतिभाशाली बेटे कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज हो रही है। अद्भुत प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस रोमांचक थ्रिलर को जरूर देखें... अद्भुत #सोनाक्षी सिन्हा, बेहतरीन अभिनेत्री, परेश रावल, शानदार अर्जुन रामपाल, और अन्य। टीम #निकिता रॉय को बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद।

बात करें निकिता रॉय( Nikita Roy) 27 जून को रिलीज हो रही है। मूवी में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा, परेश रावल, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। यह फिल्म काजोल की हॉरर ड्रामा माँ से टकराने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस टकराव के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने जूम से कहा, हम यह अनुमान नहीं लगा सकते कि कौन सी फिल्म चलेगी या कौन सी नहीं। हमें कभी नहीं पता था कि हमारी फिल्में एक-दूसरे से टकराएँगी। ईमानदारी से कहूँ तो मैं यह सबके लिए महसूस करती हूँ। हम पहले नहीं हैं जिनकी फिल्में आपस में टकरा रही हैं। इससे पहले भी कई अन्य अभिनेताओं की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुकी हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article