Shanaya Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अपना डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शनाया धमाकेदार डांस स्टेप्स करते हुए नजर आ रही हैं। शनाया का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शनाया के वीडियो पर सुहाना खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक ने रिएक्ट किया है। शनाया वीडियो में कातिलाना मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के किलर मूव्स पर फैंस फिदा हो गए है। शनाया अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। शनाया एक ट्रेंड बैली डांसर हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शनाया का डांस
शनाया संजय कपूर और माहीप कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म बेधड़क से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। करण जौहर ने कुछ समय पहले ही बेधक का पोस्ट शेयर किया था। पोस्टर में शनाया के साथ लक्ष्य और गुरफतेह परिजाजा लीड रोल में है। तीनों स्टार्स अपनी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनाया अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ इवेंट में नजर आती हैं।
शनाया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2020 में जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना : द कार्गिल वॉर में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर की थी। शनाया और जाह्नवी कजिन सिस्टर्स हैं। शनाया के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खुशी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
