Karan Kothari Praises Shanaya Kapoor: अभिनेता संजय कपूर ( Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी पहली फिल्म तू या मैं की घोषणा हो गई है। शनाया के साथ फिल्म में 'खो गए हम कहां' स्टार आदर्श गौरव( Adarsh Gourav) नजर आने वाले हैं। जैसे ही फिल्म का वीडियो अनाउन्समेन्ट हुआ हर किसी ने शनाया कपूर को पहली फिल्म के लिए बधाई दी। लेकिन , सबसे प्यारी विश एक्ट्रेस के रुमर्ड बीएफ करण कोठारी ने दी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा
शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) के कथित बॉयफ्रेंड करण कोठारी ( Karan Kothari) ने शनाया कपूर( Shanaya Kapoor) पर प्यार लुटाया है। उन्होंने तू या मैं ( Tu Yaa Main) की क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'बरसों से सजाए हुए सपने की शुरुआत होने जा रही है' वहीं दूसरी स्टोरी में करण ने शनाया की एक सफेद साड़ी में फोटो शेयर की है जिसमें वह बाजुओं को उठाए हुए है। इस फोटो पर लिखा है " ओह वाह.... यह समय आ गया है'।
बताते चले कि शनाया कपूर और करण कॉलेज दोस्त हैं। दोनों साथ में लॉस एंजिल्स में पढें हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बात करें करण की तो वह जाने-मानें बिजनेसमैन कोठारी परिवार के बेटे हैं। उनके परिवार का ज्वेलरी का बिजनेस है। शनाया कपूर इनके ब्रांड के लिए मॉडल भी बन चुकी है।
बात करें फिल्म तू या मैं कि तो आनंद एल राय और बेजोय नाम्बियार की फिल्म अगले साल वेलेंटाइन पर आने वाली है। फिल्म में लव, सस्पेंस और डर की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म का पहला टीजर दर्शकों को कुछ नया लग रहा है।
