बॉलीवुड

Shahrukh Khan at Vaishno Devi: वैष्णो देवी माथा टेकने पहुंचे SRK, 'जवान' की कामयाबी के लिए मांगी मन्नत

Shahrukh Khan at Vaishno Devi: कल दोपहर बुधवार को किंग खान वैष्णो माता के दरबार पहुंचे जहां वह टाइट सिक्योरिटी में नजर आए। फैंस के बीच शाहरुख खान का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Shahrukh Khan at Vaishno Devi

Shahrukh Khan at Vaishno Devi: शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। जहां आज जवान का ट्रेलर लॉच होने की तैयारी चल रही है वहीं शाहरुख खान अपनी फिल्म की कामयाबी को लेकर वैष्णो देवी मन्नत मांगने पहुँचे। कल दोपहर बुधवार को किंग खान वैष्णो माता के दरबार पहुंचे जहां वह टाइट सिक्योरिटी में नजर आए। शाहरुख खान का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

कल 30 अगस्त बुधवार को शाहरुख खान जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। किंग खान नीले रंग की जैकेट में चहरे को ढके हुए थे और उनके आस-पास भारी सिक्योरिटी थी जो उनको घेरे हुए थी, उनका ये मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया। जिसके बाद फैंस के बीच विडियो जमकर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी जवान के लिए मन्नत मांगने देवी मां के दरबार में पहुँचे थे। इससे पहले वे पठान मूवी के रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी गए थे और उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

बता दें कि आज जवान फिल्म का ट्रेलर ( Jawan Trailer) लॉन्च होने वाला है। एटली कुमार निर्देशित फिल्म 7 सितम्बर को सिनेमाघर में दस्तक degi। फैंस इस फिल्म के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। शाहरुख खान के चाहने वालों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article