Meena Kumari Biopic: दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) की बायोपिक ‘कमाल और मीना’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर लंबे समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। खास तौर पर मीना कुमारी के किरदार के लिए कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम चर्चा में है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने ‘कमाल और मीना’ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की मुख्य कास्ट फाइनल हो चुकी है, लेकिन कलाकारों के नाम बताने से फिलहाल इनकार किया है। ऐसे में कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ammy Virk Firing News: पिता कुलजीत सिंह ने किया दावा- ‘न एमी विर्क पर गोली चली, न गाड़ी पर’)
मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर आया अपडेट
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की आने वाली पीरियड बायोपिक ‘कमाल और मीना’ की कास्टिंग को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही है। खबरों में कियारा आडवाणी का नाम दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी के किरदार के लिए सामने आ रहा है। हालांकि, निर्देशक ने अभी तक कलाकारों के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। उन्होंने इतना जरूर बताया है कि फिल्म की मुख्य कास्ट फाइनल हो चुकी है। निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा अब मीना कुमारी और फिल्ममेकर कमाल अमरोही के रिश्ते की कहानी पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। ‘मिड-डे’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म के मुख्य कलाकार इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह चुके हैं।
निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्म की कास्ट तय कर ली है और कलाकारों ने इसमें काम करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि कलाकारों को चुनने में काफी समय लगा, क्योंकि फिल्म की कहानी बड़ी है और इसके लिए जाने-माने कलाकारों की जरूरत है। हालांकि, सिद्धार्थ ने यह साफ नहीं किया है कि कियारा आडवाणी मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी या नहीं। कमाल अमरोही का किरदार कौन निभाएगा, इसका भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। कास्ट फाइनल होने के बाद अब निर्देशक के सामने फिल्म के लिए फंड जुटाने की चुनौती है। उन्होंने बताया कि फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने के लिए काफी पैसे की जरूरत होगी। फिल्म में ‘पाकीजा’ (1972) और ‘साहिब बीबी और गुलाम’ (1962) जैसी फिल्मों की दुनिया को फिर से बनाने के लिए बड़े सेट तैयार करने होंगे। इसके अलावा गानों के राइट्स भी लेने होंगे। ‘कमाल और मीना’ को बिलाल अमरोही प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में मीना कुमारी और कमाल अमरोही के रिश्ते और उनकी जिंदगी के एक खास दौर को दिखाया जाएगा।
