बॉलीवुड

Drishyam 3 Trailer: विजय सालगांवकर के परिवार पर फिर मंडराया खतरा, इस बार दुश्मन हैं और भी खतरनाक!

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2026, 02:34 PM IST

Drishyam 3 Trailer Out: एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 के ट्रेलर में क्या कुछ खास है।

Image

फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज (Image Source: Drishyam 3 Movie)

Drishyam 3 Trailer Out: ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस जिस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं और इस बार भी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने परिवार को बचाने की है। ट्रेलर की झलक से साफ है कि कहानी पहले से कहीं ज्यादा उलझी हुई और खतरनाक होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म दृश्यम 3 के ट्रेलर में क्या खास है।

'दृश्यम 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 का अभी हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर है। फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर आते ही छा गया है। 'दृश्यम 3'इस फ्रेंचाइजी की कहानी को उसके सबसे बड़े मोड़ तक ले जाती है। ट्रेलर में अजय देवगन एक बार फिर विजय के किरदार में नजर आ रहे हैं। विजय एक आम केबल ऑपरेटर और अपने परिवार से बेहद प्यार करने वाला इंसान है, जिसकी तेज दिमागी सोच ने उसे अपने परिवार को बचाने में मदद की थी। पहली दो फिल्मों की कहानी एक हत्या, उसे छिपाने की पूरी कोशिश और सच्चाई का पता लगाने में जुटे पुलिस अधिकारियों के बढ़ते दबाव के इर्द-गिर्द घूमती रही। इस बार विजय के सामने 'पाताल लोक' (Paataal Lok) के स्टार जयदीप अहलावत चुनौती बनकर आते हैं। वो एसपी क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभा रहे हैं। राजवीर किसी भी तरह सच्चाई सामने लाने का जिम्मा अपने ऊपर लेता है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 अगले महीने यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रकाश राज (Prakash Raj), तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Saran) इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अहम रोल में हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article