बॉलीवुड

क्यों नहीं रिलीज हो रहा है Pathaan का ट्रेलर? शाहरुख खान ने दिया जवाब...

  • Edited by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 26, 2022, 12:37 AM IST

शाहरुख खान ने क्रिसमस के खास मौके पर फैंस को खास अंदाज में बधाई दी। एक्टर ने इस खास दिन पर फैंस के लिए आस्क एसआरके सेंसेशन रखा था। इस दौरान एक्टर ने कई सारे सवाल के जवाब दिए। एक फैन ने पूछा कि पठान का ट्रेलर क्यों नहीं रिलीज हो रहा है?

Image

shahrukh khan

आज पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस दिन को खास तरीके से अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फैंस को खास अंदाज में क्रिसमस और नए साल की बधाइयां दी। सुपरस्टार ने ट्विटर पर एक बार फिर आस्क एसआरके सेंसेशन रखा था। इस दौरान सुपरस्टार ने कई सारे सवालों का जवाब दिया था। शाहरुख के फैंस ने कई सारे सवाल पूछे। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है।

आस्क एसआरके सेंसेशन में शाहरुख खान के एक फैन ने पूछा कि पठान का ट्रेलर कब रिलीज होगा? एक्टर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि हाहा... मेरी मर्जी। वो तभी आएगा जब उस आना होगा। एक्टर ने फैंस के सवालों का मजेदार जवाब दिए। एक्टर ने आखिरी ट्वीट में लिखकर फैंस को बताया कि अब मुझे जाना है। अबराम मुझे बुला रहा है। आप सभी को नए साल और क्रिसमस की शुभकामनाए। दुआ है कि आपक सभी को बेहतरीन जिंदगी जीने को मिले।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान के कमबैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। 4 साल बाद सुपरस्टार पठान से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। फिल्म के दो गाने बेशर्म रंग और झूमे जो पठान रिलीज हो चुके हैं। बेशर्म रंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस गाने के आने के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा एक्टर साउथ डायरेक्टर अटली के साथ जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नैयनतारा और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article