बॉलीवुड

शाहरुख खान ने बीवी-बच्चों के साथ छोड़ दिया 'मन्नत', बोरिया-बिस्तरा बांधकर पहुंचे पाली हिल्स रहने

Shahrukh Khan Left Mannat House for Two Years: शाहरुख खान ने आज मन्नत को खाली कर दिया है। अपने परिवार के साथ वह नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए हैं। अब मन्नत में मरम्मत का कार्य शुरू होगा जिसके लिए काफी समय लगना है, शाहरुख खान के परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी शिफ्ट हुए हैं।

Image

Shahrukh Khan Left Mannat House for Two Years

Shahrukh Khan Left Mannat House for Two Years: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) का घर मन्नत ताजमहल से कम नहीं है। इस आलीशान घर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान मन्नत को छोड़कर जा रहे हैं। हालांकि वह हमेशा के लिए मन्नत नहीं छोड़ रहे हैं दरअसल घर में निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है जो करीब दो साल चलेगा। इसके लिए पूरा परिवार कहीं और शिफ्ट हुआ है। शाहरुख खान आज पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटों आर्यन-अब्राहम के साथ पाली हिल्स में शिफ्ट हो गए हैं।

आज शाहरुख खान को अपने परिवार के साथ मन्नत से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके पर अभिनेता पत्नी, बेटी और बेटों के साथ जाते नजर आए। शाहरुख परिवार के साथ बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक लक्जरी अपार्टमेंट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शिफ्ट हुए हैं। एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने ये फ्लोर फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से लीज पर लिए हैं। शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने भगनानी के बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपिका देशमुख के साथ एक लीव एंड लाइसेंस समझौता किया है। वह हर महीने चार मंजिल के लिए 24 लाख किराया देने वाले हैं।

क्यों छोड़ा मन्नत

बताते चले कि शाहरुख खान मन्नत में दो मंजिल और जोड़ने जा रहा है। जिस वजह से उसमें लंबे समय तक निर्माण कार्य चलेगा। घर की कुछ मरम्मत भी करवाई जाएगी। मई में यह काम शुरू हो जाएगा और करीब दो साल तक चलने की उम्मीद बताई जा रही है। बता दें कि शाहरुख खान के परिवार के साथ उनके कर्मचारी भी पाली हिल्स में शिफ्ट हो गए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article