बॉलीवुड

Pathaan का नया पोस्टर हुआ रिलीज, शाहरुख खान को छोड़ यूजर्स ढूंढने लगे जॉन अब्राहम के टूट का मतलब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 05:30 PM IST

Pathaan new Poster: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर दर्शकों के क्रेज को एक बार फिर बढ़ा दिया है। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

Image

pathaan poster (credit pic: instagram)

Pathaan Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के कमबैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्टर जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और स्पाई थ्रिलर का जबरदस्त डोज है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में तीनों सुपरस्टार्स अनदेखें अवतार में नजर आ रहे हैं। दीपिका, शाहरुख और जॉन ने इंटेंस लुक देते हुए हाथों में बंदूक पकड़ी हुई है। शाहरुख खान ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, पेटी बांध ली हैं..? तो चलिए...। पठान का जश्न मनाए अपने सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2023 को। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। रिपोर्ट के अनुसार, पठान का ट्रेलर जनवरी में आएगा। कुछ समय पहले शाहरुख और दीपिका की तस्वीरें फिल्म के सेट से वायरल हुई थी। दोनों को एक फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है।

शाहरुख ने शेयर किया पठाना का नया पोस्टर

सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि शाहरुख और दीपिका की आइकोनिक जोड़ी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। पठान का नया पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स लगातार इस पोस्टर पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का ध्यान जॉन अब्राहम के टैटू ने खींचा।

pathaan-1

pathaan-1

पठान के अलावा शाहरुख डंकी और जवान में नजर आएंगे। जवान में शाहरुख पहली बार साउथ डायरेक्टर अतली के साथ काम करेंगे। इसके अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ काम करेंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article