बॉलीवुड

शाहरुख खान ने फैंस संग केक काटकर मनाया जन्मदिन, इवेंट से वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 06:59 AM IST

Shah Rukh Khan Cut Cake With Fans: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने 60वें जन्मदिन का केक फैंस के साथ बालगंधर्व रंगमंदिर में हुए इवेंट में कट किया। इस दौरान शाहरुख खान फैंस से बात भी करते नजर आए। शाहरुख खान की इस इवेंट से तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

Image

Image Source: Shah Rukh Khan Universe Fan Club / X

Shah Rukh Khan Cut Cake With Fans: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का 60वां बर्थडे काफी खास रहा। पहले सुबह से मन्नत के बाहर फैंस की भीड़, शाम को बंदरा में ग्रैंड मीट एंड ग्रीट और इसके बाद फिल्म किंग (King) का ऐलान। शाहरुख खान के बर्थडे पर मिले इतने सरप्राइज ने फैंस का दिल खुश कर दिया। अब इन सब के बीच शाहरुख खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान फैंस के बीच बर्थडे केक कट करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान के इस वायरल वीडियो में क्या खास है।

शाहरुख खान ने फैंस संग काटा केक

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह बालगंधर्व रंगमंदिर में हुए शाहरुख खान के स्पेशल फैन इवेंट के वीडियो और फोटोज है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो और फोटोज में शाहरुख खान अपने फैंस से बात करते हुए नजर आए और इसके बाद उन्होंने इस इवेंट में केक भी काटा। शाहरुख खान के बर्थडे केक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। शाहरुख खान के इस अंदाज ने लोगों का दिल लूट लिया है। इस इवेंट के वीडियो और फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये इवेंट शाहरुख खान के कुछ खास फैंस के लिए रखा गया था। इस इवेंट के बाद शाहरुख खान ने वेन्यू के बाहर खड़े फैंस के भी मुलाकात की थी। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

'किंग' का हुआ ऐलान

शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म किंग का ऐलान किया गया। सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी अहम रोल में नजर आएंगे। शाहरुख खान के इवेंट से सामने आए वीडियो और फोटोज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article