बॉलीवुड

Exclusive: किंग के लिए स्कॉटलैंड जा रहे हैं शाहरुख खान और सुहाना खान, बाप-बेटी इतने दिन में निपटा देंगे शूटिंग

Exclusive King Update: शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग पर नई अपडेट सामने आई है। फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है लेकिन फैंस इसका इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। मूवी की शूटिंग मुंबई के बाद अब स्कॉटलैंड में होगी, आइए बताते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट ।

Image

Exclusive King Update

Exclusive King Update: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) को इंडस्ट्री में 33 साल हो गए हैं। अपनी कमाल की अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। शाहरुख खान पिछले 33 सालों से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और आज भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग पर काम कर रहे हैं। उनकी यह मूवी बहुत खास है क्योंकि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ( Suhana Khan) नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है, बताया जा रहा है कि मुंबई में शूट पूरा करने के बाद शाहरुख और सुहाना स्कॉटलैंड के लिए निकलने वाले हैं।

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की अगली फिल्म किंग ( King) अभी प्रोडक्शन स्टेज में है। कुछ सीन्स को फिल्माने के लिए टीम मुंबई में है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर गैंगस्टर थ्रिलर होने वाली है। किंग के बारे में नई जानकारी हाथ लगी है वो यह कि इसे विदेशी स्थानों पर शूट किया जाएगा। ज़ूम को विशेष रूप से पता चला है कि शाहरुख और सुहाना सितंबर में स्कॉटलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, शाहरुख और सुहाना ने सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में मुंबई में कुछ हिस्से फिल्माए हैं। किंग को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, इसलिए सितंबर में शुरू होने वाला स्कॉटलैंड शेड्यूल महत्वपूर्ण होगा। बाप-बेटी की जोड़ी वहाँ लगभग 40 से 50 दिनों तक शूटिंग करेगी।

किंग के बारे में बात करें तो यह मूवी अगले साल रिलीज होगी। शाहरुख-सुहाना खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स शामिल है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article