बॉलीवुड

शाहरुख- गौरी की सालों बाद सामने आई हनीमून फोटो, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 06:36 PM IST

शाहरुख खान और गौरी खान की हनीमून फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल शादी के बाद हनीमून के लिए दार्जलिंग गया था। सालों बाद शाहरुख और गौरी की हनीमून फोटो सामने आई है। वायरल फोटो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

shahrukh and Gauri khan (credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। एक्टर को उनके रोमांटिक रोल्स के लिए जाना जाता हैं। फैंस के लिए वो इंस्पीरेशेन है। एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। 1980 में शाहरुख को पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) से पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों की लव स्टोरी के कई किस्से आप सभी लोगों ने सुने होंगे। एक्टर ने अपने थ्रौबैक इंटरव्यू में बताया था कि मैं शादी के बाद गौरी को हनीमून पर नहीं ले जा पाया था क्योंकि तब पैसे नहीं थे। मैं उस समय राजू बन गया जेटलमैन की शूटिंग कर रहा था।

फिल्म की शूटिंग के लिए हमें दार्जिलिंग जाना था। तब मैं अपने साथ गौरी को भी ले गया था। इतने सालों बाद शाहरुख और गोरी के हनीमून की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विवेक वासवानी ने अपने ट्विटर अकांउट पर शाहरुख और गौरी के हनीमून की फोटो शेयर की। इस फोटो को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस इस फोटो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल हुई शाहरुख -गौरी की हनीमून फोटो

shahrukh (3)

shahrukh (3)

शाहरुख फैमिली मैन हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। एक्टर अपनी पत्नी गौरी से बेहद प्यार करते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख हाल ही में पठान में नजर आए थे। पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।

इसके अलावा एक्टर जवान में नजर आएंगे। जवान को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। जवान को अतली डायेरक्ट कर रहे हैं। जवान इसी साल जून में रिलीज होगी। एक्टर इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। किंग खान डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर गए हुए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article