बॉलीवुड

Kabir Singh के अवतार में शाहिद कपूर ने दी होली की बधाई, फैंस ने कहा- 'अब तो प्रीति, सिद्धार्थ की हो गई..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 8, 2023, 08:24 AM IST

Shahid Kapoor Holi Wish: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को उनके रोल कबीर सिंह के लिए पहचाना जाने लगा है। फिल्म ने कबीर का रोल फैंस का काफी पसंद आया है। इसके साथ ही अब होली के मौके पर शाहिद कपूर ने कबीर के अवतार में ही होली की शुभकामनाएं दी हैं।

Image

Shahid Kapoor in Kabir Singh

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहिद कपूर ने कबीर सिंह बनकर दी होली की बधाई।
  • शाहिद ने होली पर जबरदस्त पोस्ट किया है।
  • फैंस कियारा का नाम लेकर शाहिद से मजे ले रहे हैं।

Shahid Kapoor Holi Wish: देशभर में होली का प्योहार बनी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम लोगों तक हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सभी बॉलीवुड सितारे अपने फैंस को होली की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अब होली के मौके पर शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के अवतार में ही होली की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को उनके रोल कबीर सिंह से काफी प्यार मिला रहा है। फिल्म में कबीर का रोल फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म के एक सीन में कबीर अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ लड़कों से होली पर बचाने के लिए लड़ने पहुंच जाता है और मार पीट करने लगता है। इस बीच कबीर सिंह मूवी का यही सीन शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।

दोबारा कबीर सिंह बने शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने कबीर सिंह फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह प्रीति के बचाने और लड़कों को सबक सिखाने के लिए गुस्से में बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडयो के आखिर में लिखा होता है। कुछ नहीं ब्रो बस हैप्पी होली विश कपने आ रहा था। इस वीडियो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, 'होली मूड'। शाहिद कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो प्रीति (कियारा आडवाणी) की शादी सिद्धार्थ से हो गई है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'प्रीति को सिद्धार्थ टच कर रहा है।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

होली के मौके पर शाहिद कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को एक बार फिर कबीर सिंह की होली याद आ गई है। बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह को फैंस का काफी प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article