बॉलीवुड

गरीब बच्चा मांगता रहा Shahid Kapoor की पत्नी मीरा राजपूत से पैसा, मुड़कर तक नहीं देखा, यूजर्स बोले- इतना घमंड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2024, 10:01 AM IST

Shahid Wife Mira Rajput Trolled Social Media: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मीरा गरीब बच्चों को इग्नोर करते हुए नजर आ रही हैं। मीरा का ये एटीट्यूड लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Mira Rajput (credit pic: Instagram)

Shahid Wife Mira Rajput Trolled Social Media: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में स्पॉट हुईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो गरीब बच्चे बार-बार पैसे मांगते नजर आ रहे हैं। मीरा उन बच्चों को इग्नोर करते हुए अपनी बिल्डिंग में चली जाती हैं। मीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मीरा को ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों की अलग -अलग राय है। लोगों का कहना हैं कि मीरा बच्चों की मदद कर सकती थीं। वहीं, कुछ लोगों का उनका एटीट्यूड बहुत ही रुर्ड लगा।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मीरा राजपूत

एक यूजर ने लिखा, हार्टलेस शर्म करो, अमीर होकर मदद नहीं कर सकतीं। दूसरे यूजर ने लिखा, इतने बड़े बैग में कैश नहीं है। इससे अच्छा तो कॉमन लोग है जो 5-10 रुपये दे देते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, कैमरा है इसलिए इतनी शांत है वरना सिक्योरिटी गार्ड पर चिल्लाती। सोशल मीडिया पर लोग मीरा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

मीरा राजपूत बी टाउन की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी पत्नियों में से एक हैं। मीरा और शाहिद कपूर (Shahid kapoor) ने 13 साल की उम्र में एक दूसरे से शादी कर ली थी। इस जोड़े ने एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली और अपनी शादी के एक साल के भीतर उन्होंने बेटी मिशा का स्वागत किया और 2018 में दोनों ने अपने बच्चे ज़ैन कपूर का स्वागत किया। उनके वैवाहिक आनंद को 9 साल हो गए हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article