O Romeo Trailer Launch Event Cancel: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'ओ रोमियो' का जबसे खतरनाक टीजर रिलीज हुआ है, जनता इसके लिए काफी उत्साहित हैं। टीजर देख लोगों ने अनुमान लगाया की फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं। हुसैन उस्तरा मुंबई का सबसे खूंखार गैंगस्टर में से एक साथ जो कान्ट्रैक्ट किलर के नाम से भी काफी मशहूर था। अब इसपर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने फिल्म बनाई है। टीजर में शाहीद कपूर का अवतार देख लोग उनके दीवाने हो गए। वहीं आज 15 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला था लेकिन इसे कैंसल कर दिया गया, जानिए कारण टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) का आज ट्रेलर लॉन्च ईवेंट होने वाला था लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। दरअसल हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने मेकर्स को 2 करोड़ का लीगल केस नोटिस भेजा है। सोनबर का आरोप है कि उनके पिता को गलत तरीके से परदे पर दिखाया गया जिसके चलते उनके परिवार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को टालने की भी मांग उठाई है जब तक मेकर्स परिवार को सब क्लियर नहीं कर देते। ऐसे में इस पूरे मामले को देखते हुए फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट कैंसल कर दिया गया।
अभी तक इस पूरे मामले पर मेकर्स यानी डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर साजिद नादियावाल की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फिल्म 13 फरवरी को बड़े परदे पर दस्तक देगी। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म में विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और कई स्टार्स नजर आएंगे। टीजर में शाहिद कपूर का खूंखार अवतार देख सभी उनके दीवाने हो गए हैं।
