shahid kapoor bollywood movie first look: शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अमेजिंग केमेस्ट्री के साथ सिनेमाघरों में आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्योंकि दोनों जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स द्वारा लाई जा रही रोमांस की एक अनूठी कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। इस बार हमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई और सुपरफ्रेश जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलने वाली है। अब मेकर्स ने शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद निश्चित रूप से फैन्स की सांस थम गई हैं।
'कॉकटेल', 'लव आज कल' और 'लुका छुपी' जैसी नई रोमांटिक फिल्में बनाने वाले निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई फिल्म की घोषणा कर दी है। पोस्टर शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने बताया है कि इस नवीनतम परियोजना का रैपअप हो चुका है। सरप्राइज यहीं खत्म नहीं हुआ है क्योंकि फिल्म का जो पहला पोस्टर है वो बहुत ही ज्यादा हॉट है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में शाहिद और कृति समुद्र तट पर डूबते सूरज की बैकड्राप पर रोमांस कर रहे हैं। दोनों एक बुलेट पर बैठे नजर आ रहे हैं। कृति मिनी स्कर्ट के साथ ब्राउन क्रॉप टॉप में हैं जबकि शाहिद शर्ट और डेनिम पैंट में नजर आ रहे हैं। शाहिद और कृति दोनों एक-दूसरे को किस करने के लिए करीब आते दिख रहे हैं।
इस एक्सक्लूसिव तस्वीर में नई-नई जोड़ी शाहिद कपूर और कृति सेनन की सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है। न केवल यह जोड़ी एक साथ शानदार दिख रही है, बल्कि एक रोमांचकारी 'पहले कभी नहीं देखी' गई फ्रेश अपील भी कर रही है! शाहिद और कृति की इस अनटाइटल फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखा व निर्देशित किया गया है। इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर हैं। पता चला है कि ये फिल्म इस अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में उतरेगी। इस अनटाइटल फिल्म की टैगलाइन- 'एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' है।
