Shahid Kapoor-Disha Patani Dance Number: शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) इन दिनों फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज( Vishal Bhardwaj) के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस मूवी में उनके साथ तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) नजर आने वाली है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी जिसका टाइटल आना अभी बाकी है। हालांकि अभी खबर सामने आई है कि इसी फिल्म में शाहिद कपूर अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ आइटम सॉन्ग पर डांस करने वाले हैं। फिल्म में दो गाने होंगे जिसमें शाहिद और दिशा धमाकेदार डांस करते दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) की अपकमिंग एक्शन मूवी में दो आइटम सॉंग होने वाले हैं। जिसमें वह बॉलीवुड की हॉट डांसर दिशा पटानी( Disha Patani) के साथ डांस करते नजर आएंगे। शाहिद कपूर जो खुद कमाल के डांसर है उनेक साथ दिशा पटानी का डांस धमाल कर सकता है। सूत्र ने बताया कि मेकर्स ने डांस नंबर्स के लिए दो बड़े सेट तैयार किए हैं। शाहिद कपूर और दिशा पटानी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों गानों में वही मूव्स और बीट्स हैं, जो शाहिद के गानों में होते हैं। दोनों गानों की अपील बिल्कुल अलग है, लेकिन शाहिद के हर गाने में जो बिग अपील होती है, वह दोनों गानों में कॉमन है।
विशाल भारद्वाज ने शाहिद के साथ फिल्म "कमीने" और "हैदर" में काम किया है। अब ये एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी फिर से साथ नजर आने वाली है। इस साल की शुरुआत में साजिद नाड़ियाडवाला फिल्मस ने अपने बैनर तले इस फिल्म की घोषणा की थी। ये मूवी 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है।
