बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की पत्नी गौरी खान को मिला ED का नोटिस, 30 करोड़ रुपये से जुड़ा है मामला

Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan Receives Notice From ED: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर ईडी की गाज गिरी है। तुलसियानी ग्रुप से जुड़े मामले में गौरी खान को ईडी ने नोटिस भेजा है। साथ ही जल्द ही उनसे इस मामले पर पूछताछ भी हो सकती है।

Image

गौरी खान को ईडी से मिला नोटिस

Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan Receives Notice From ED: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी पचड़ों में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। गौरी खान को ये नोटिस लखनऊ स्थित रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के सिलसिले में मिला है। बता दें कि गौरी खान (Gauri Khan) लखनऊ स्थित उस रियल एस्टेट कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं और उस कंपनी पर बैंक के करीब 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। ऐसे में माना जा रहा है कि गौरी खान से भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुलसियानी ग्रुप के इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय गौरी खान (Gauri Khan) को समन भेज सकता है। हालांकि ईडी के नोटिस पर अभी तक गौरी खान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। खबरों की मानें तो ईडी द्वारा ये भी जांच किया जाएगा कि ब्रांड एंबेसडर के तौर पर गौरी खान को तुलसियानी ग्रुप की ओर से कितनी रकम दी गई थी। साथ ही उन्हें किस-किस तरीके से पैसे दिये गए थे। मामले की जांच के तहत ईडी गौरी खान और तुलसियानी ग्रुप के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट के कागजात की भी जांच कर सकती है।

क्या है तुलसियानी ग्रुप का ये मामला

खबरों की मानें तो लखनऊ के तुलसियानी ग्रुप पर निवेशकों और बैंकों के 30 करोड़ रुपये गमन करने का आरोप है। मुंबई आधारित कीरित जसवंत शाह ने कथित तौर पर 2015 में तुलसियानी ग्रुप से 85 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था। लेकिन कंपनी ने उन्हें वो फ्लैट नहीं दिया, जिसके बाद कीरिट शाह ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसमें कीरित शाह ने तुलसियानी ग्रुप के मालिक अनिल कुमार तुलसियानी और महेश तुलसियानी के साथ-साथ ब्रांड एंबेसडर गौरी खान (Gauri Khan) को भी घसीटा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article