Shah Rukh Khan Reviews Subedaar: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी ने ओटीटी वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। हाल ही में ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। अनिल कपूर ने मूवी में ऐसी एक्टिंग की है कि लोग गदगद हो गए हैं। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान ने अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार को लेकर ऐसी बात कह है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
शाहरुख खान ने की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की नई फिल्म 'सुबेदार' 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस एक्शन-थ्रिलर में राधिका मदन, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनिल और राधिका के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी 'सुबेदार' टीम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया कि उन्होंने फिल्म बहुत एंजॉय की। शाहरुख ने अनिल कपूर की प्रभावशाली' एक्टिंग की खास तारीफ की और उनकी डेडिकेशन को 'प्रेरणादायक' बताया। उन्होंने अनिल के एक्शन सीक्वेंस की भी सराहना की। राधिका, आदित्य, सौरभ, मोना और फैसल के 'यूनिक' परफॉर्मेंस का भी जिक्र किया। शाहरुख ने डायरेक्टर सुरेश को फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
सुबेदार की कहानी
बताते चलें कि 'सुबेदार' भारत के ग्रामीण इलाकों में अवैध रेत खनन पर बेस्ड है। डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने पहले कहा था कि 'सुबेदार' उनके बचपन में देखी गई मेनस्ट्रीम सिनेमा को ट्रिब्यूट है। यह फिल्म उनके लिए बहुत पर्सनल और चुनौतीपूर्ण है क्योंकि ये अनिल कपूर को फैन के तौर पर समर्पित है। मालूम हो कि अनिल कपूर 69 साल की उमें में भी एक्टिव है और बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। अनिल कपूर ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
